हिमांशु जाटव बने अध्यक्ष
सीहोर। पीएम एक्सिलेंस पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन अभाविप नगर मंत्री रितिक अरोरा, जिला संयोजक बलवीर राजपूत, नगर सहमंत्री कुशल मोटवानी, महाविद्यालय प्रमुख मयंक चन्देल एवं शिवम् धाड़ी के मुख्य अतिथ्य में नगर इकाई द्वारा सर्व सहमति से ग्राम कांकरखेड़ा के हिमंशु जाटव को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही मंत्री का दायित्व नागेश बैरागी एवं शैलेन्द्र ठाकुर, सतीष मीणा, भूपेन्द्र मालवीय, प्रभार परमार को उपाध्यक्ष बनया गया, सहमंत्री का दायित्व सालिक खान, अलोक मालवीय, अर्विन्द वर्मा, कृतिका मेवाड़ा, मुस्कान योगी, खेलो भारत प्रमुख जोशुआ खान, खेलो भारत सहप्रमुख यश कुमार, एसएफडी प्रमुख दीपक भारती, एसएफडी सहप्रमुख, विजय भारती, अर्जुन मालवीय, एसएफ प्रमुख कुलदीप राजपूत, एसएफ सहप्रमुख विशाल जाटव, कलामंच प्रमुख कुनाल गुप्ता, कलामंच सहप्रमुख मोहन मालवीय, बीकॉम प्रथम संकाय प्रमुख संजीव मीणा, संकाय सहप्रमुख नीरज प्रजापति, संदीप मालवीय, शिवम विश्वकर्मा को बनाया गया। कार्यकरिणी सदस्य में अंकित मालवीय, गोपाल, रवि सूर्यवंशी, राकेश जाटव आदि को बनाया गया। हिमांशु जाटव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं पुरी कर्मठता के साथ निर्वहन करते हुए विद्यार्थीयों के हित में हमेशा सक्रीय रहुंगा एंव जिन साथियों को दायित्व सौंपा गया है उनसे भी आशा व्यक्त करता हूं कि वह पुरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का हनर्वहन करेगें।








