गूंजेंगे वतन के तराने,गीतों में  दिखेगा देशभक्ति का जज्बा

Join Us

 आयोजित होगा देश भक्ति गीतों एवं नृत्य का कार्यक्रम
सीहोर। शहर में पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से आयोजित होता आ रहा देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम  एक शाम देश के नाम इस बार 27 जनवरी 2025 सोमवार को शाम  05 बजे स्थानीय होटल ब्लू स्टार भोपाल नाका सीहोर पर आयोजित किया जाएगा।  आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप नागिया, अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि आयोजन में देशभक्ति के तराने गूंजेंगे और स्कूली बच्चों द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें से पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी सहभागी प्रतियोगियों को भी पुरुस्कृत किया जाएगा।

Previous articleसीहोर बाइज ने सीहोर क्लब को 3-1 से हराया
Next articleवीआईटी विश्वविद्यालय रासेयो वार्षिक शिविर का हुआ शुभारंभ