आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। आज कुछ लोग आपके काम में मदद कर सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपकी यात्रा हो सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिलकर अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि : आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं… उनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके लिए शुभ दिन है। घर में खुशियां बनी रहेंगी। आज शत्रु पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी कविता लोगों को काफी पसंद आएगी… आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका ताल मेल अच्छा बना रहेगा, घर का फैंसी डेकोरेशन करवाने का मन बना सकते हैं। आपको किसी जरूरी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा, आपका बिगड़ता काम बन जायेगा।
सिंह राशि : आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको मनपसंद काम दिया जा सकता है, काम करने में मन लगा रहेगा। आपसे एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। इस राशि के लोगों की नौकरी में प्रमोशन के साथ ही… इनकम बढऩे के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे।
कन्या राशि : आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, आप खुद भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का अच्छा मौका है, किसी रेस्टोरेंट जयेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे, ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद होगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। जीवनसाथी बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं जिससे परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को बड़ा फायदा होगा। इस राशि के जो मैनेजर पोस्ट के लोग है.. अपने काम को अच्छे से संभालेंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। काम की गति बनी रहेगी…. आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात घर पर चल सकती है…. घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा।
मकर राशि :आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लायेगा। आपको अपने करियर में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे….. लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। कुछ मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। राइटर की बुक पब्लिश होगी, जिसे लोगों का काफी प्यार मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ राशि : आज का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है… आप उनसे अपनी निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आपको मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक है, पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको खास सलाह दे सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर रख सकते हैं … लोग आपकी बातों को इम्पोर्टेंस देंगे।

Previous articleभगोड़े अपराधियों के खिलाफ मुहिम
Next articleराष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया नव निर्वाचित अध्यक्षा का स्वागत