नेताजी सुभाष चंद्र बोस की देश सेवा आज भी देती है लोगों को प्रेरणा-एडीजे एमके वर्मा
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में गुरुवार को आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आस्था के साथ मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमके वर्मा के जिला न्यायालय में एडीजे के रूप में नये कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त एडीजे श्री वर्मा ने कहा कि आजादी के महा नायक सुभाषचंद्र बोस की देश सेवा आज भी लोगों की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में आपके पास आता रहा हूं और आगे भी आपको नई दिशा बताने के लिए आपके साथ हूं। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद युवा कथा वाचक पंडित शिवम मिश्रा ने कहा कि ऐसे कम अधिकारी होते है जो सभी के दिलों पर राज करते है, अब आपको जिला न्यायालय में एडीजे के रूप में पदभार ग्रहण करने की खुशी है और आपकी सादगी है कि आप आशीर्वाद लेने के लिए वृद्धाश्रम आए। समारोह के दौरान केन्द्र के संचालक राहुल सिंह, श्री राधेश्याम विहार कालोनी की ओर से जितेन्द्र तिवारी, जिला उपभोक्ता संरक्षक परिषद की महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष अतिया औसफ, जिला संस्कार मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, केन्द्र के बाबू सिंह, विकास अग्रवाल, अमित जैन, आकाश राय आदि ने एडीजे श्री वर्मा और जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान का पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
नेताजी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई
नेताजी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में नेताजी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हम सभी को नेताजी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी ने आजाद हिंद फौज बनाकर युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया था, उनके क्रांतिकारी विचार राष्ट्र-सेवा के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे है। सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिद फौज की स्थापना की थी। उनकी फौज के आगे ब्रितानिया हुकूमत ने भी कुछ दिनों के लिए घुटने टेक दिए थे। आजादी की क्रांतिगाथा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।








