कांजी हाउस फुल, सडक़ों पर आए गौवंश

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। शहर की सडक़ों पर छह हजार से अधिक बेसहारा मवेशी घूम रहे हैं, जो आए दिन सडक़ हादसे का कारण बन रहे हैं। आए दिन लोग मवेशियों से टकराकर घायल हो रहे हैं, जिसे देखते हुए नगर निगम की ओर से बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए पिछले साल अगस्त माह से अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अहम बात यह है कि इस वक्त शहर के ९० फीसद कांजी हाउस फुल हैं, ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि सडक़ों से गौवंश कैसे हटेेंगे? क्योंकि नगर निगम का अमला मवेशियों को पकडकर पहले कांजी हाउस लेकर जाता है, फिर १५ दिन वहां रखने के बाद गौशाला भेज देता है। सूत्र बताते हैं कि राजधानी में करीब २८ गौशालाओं के संचालकों ने भी पशुओं को लेने से इनकार कर दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह अभियान सिर्फ औपचारिकता के लिए चलाया जा रहा है, क्यांकि निगम के कांजी हाउस में मवेशियों को रखने की क्षमता नहीं बची है। यही वजह है कि आज भी मुख्य मार्गों पर मवेशियों का जमावट लगा रहता है। कोलार रोड, बैरागढ़ और अयोध्या बायपास रोड समेत कई इलाकों में बेसहारा गौवंश आ रहे हैं। कोलार रोड पर हादसा होने के बावजूद मेन रोड पर आज भी पशुओं का जमावड़ा दिखा। ऐसा हाल नीलबढ़-रातीबढ़, अयोध्या नगर, बैरागढ़, करोंद समेत कई जगहों का है। सर्वधर्म पुल से गोल जोड़ तक ५० से अधिक पशु नजर आए, जबकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि चार गाडिय़ों से पशुओं को पकडऩे का काम किया जा रहा है।

Previous articleशहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को मौन धारण
Next articleऔद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव