सीहोर। म.प्र.लोकसेवा आयोग 2022 की परीक्षा के प्रथम प्रयास में ब्रह्मपुरी कॉलोनी सीहोर तथा ग्राम पोचानेर निवासी पिछड़ा वर्ग परमार समाज से कु.योगिता परमार के जिला आरटीओ अधिकारी के पद पर चयनित होने पर मीठाई खिलाकर एवं पुष्प मालाऐं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेट कर भव्य स्वागत किया। साथ ही पिता नारायण सिंह परमार, माता श्रीमती उमा परमार का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर अ.जा.ज.पि.अल्प संख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले पुर्व पार्षद द्वारा स्वागत किया। समाजसेवी डॉ. अनीस खान नवोदित कला मंच के अध्यक्ष ने बताया कि हमारे नगर सीहोर की कु. योगिता परमार ने असीम उपलब्धि प्राप्त की है। जिसकी जितनी सराहना की जावे वह कम है। परिषद बिटिया के निरंतर भविष्य में आगे बढऩे की मंगल कामना करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ.अनीस खान, के.जी.बैरागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन परमार, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर डी.एस.शाक्य, पूर्व पार्षद नरेन्द्र खंगराले, पूर्व पार्षद रंजीत वर्मा, पूर्व पार्षद एवं म.प्र.महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव आरती-नरेन्द्र खंगराले, विजय वर्के, नवोदित कला मंच के संस्थापक सुरेश जायसवाल, एस.के.फरेला, दीपक सोनकर, लक्ष्मीनारायण परमार, अंकित वर्मा, गजराज सिंह परमार, रमेश चन्द्र वर्मा, विरेन्द्र यादव, भँवर सिंह कोटवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।








