सीहोर। शहर में संगीत की शिक्षा को उच्च स्तर पर पहुंचाने वाले और संगीतिका संगीत महाविद्यालय के संस्थापक वासुदेव मिश्रा का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को सुबह दस बजे उनके निज निवास से अंतिम यात्रा शहर के छावनी स्थित विश्रामघाट पर पहुंचेगी। जहां पर विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।








