पहाड़ों से ठंडी हवाओं का असर नहीं, मप्र में अगले दो दिनोंं तक कडक़े की ठंड से राहत

Join Us

भोपाल (ए.)। प्रदेश के मौसम का मिजाज अब बदल गया है। हवाओं का रुख बदलने से कड़ाके की ठंड से प्रदेशवासियों को राहत मिली, लेकिन तीखी धूप की वजह से गर्मी का अहसास भी होने लगा है। वर्तमान में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवाएं प्रदेश में आ रही हैं।इस वजह से तापमान में यह बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अगले दो-तीन दिन भी यही स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को तीखी धूप की वजह से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। खंडवा, खरगोन, खजुराहो और मंडला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रविवार-सोमवार दरमियानी रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। यही कारण है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब रात को भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। हालांकि प्रदेश में एकमात्र मंडला जिला ऐसा है, जहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेसिल्यस दर्ज किया गया।

Previous article2 विदेशी सहित 100 महिलाओं ने नागा सन्यासी की दीक्षा ली
Next articleइंजीनियर अतुल सुभाष की मां को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, नहीं मिली पोते की कस्टडी