ऑफ शोल्डर ड्रेस में अवनीत कौर ने दिखाई दिलकश अदाएं

Join Us

अवनीत कौर ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर फैंस के बीच अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी हासिल की है। उनका कातिलाना अवतार इंटरनेट पर आते ही तबाही मचाने लगता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेहद ही सिजलिंग अंदाज में फोटोशूट करवाया है। उनका किलर अवतार देखकर फैंस एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं।टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर हमेशा अपने फैशन स्टेटमेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटौरती रहती हैं। वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं।हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका हॉट एंड सेक्सी अंदाज देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।अवनीत कौर की इन फोटोज में आप देख सकते हैं उन्होंने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो एक से बढक़र एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।खुले बाल को कर्ली लुक में स्टाइल कर के और साथ ही लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।अवनीत कौर की इन तस्वीरों को शेयर हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और अब तक 2 लाख 70 हजार से ज्यादा यूजर्स ने फोटोज पर लाइक कर दिए हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की इन फोटोज पर कॉमेंट करते हुए लिखा है- सो स्वीट एंड लवली। दूसरे यूजर ने लिखा है- गॉर्जियस लुक। तीसरे यूजर ने लिखा है- टू मच हॉट।
००

Previous articleआ गई हवा में उडऩे वाली टैक्सी, पायलेट समेत 7 पैसेंजर बैठ सकेंगे; लॉन्च डेट आई सामने
Next articleमन से चाह लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं: अक्षरा सिंह