सीहोर। राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ के नेतृत्व में ग्राम डोडी में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 194 जन्म जयंती कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थितजनों के द्वारा सर्वप्रथम सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्य्रकम की शुरुआत की। उद्घाटक के रूप में धूल सिंह धम्म ने अपने विचार रखें और विशेष अतिथि के रूप में सविता मालवीय महिला होस्टल वार्डन जावर ने भी महिलाओं के हक अधिकार को लेकर विचार रखें। विशेष अतिथि के रूप में बेबी नंदा गुणवान ने भी महापुरुषों के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालकर अपने विचार व्यक्त किये। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती शशि बाला रामटेके ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ नर्मदा नागवंशी के द्वारा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले एवं बाबा साहब अंबेडकर के संघर्ष और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हैं अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रेमलता सेल ने की एवं ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, जीजाबाई फातिमा शेख के जीवन संघर्ष को लेकर अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनम सिंह परमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक नरेश सूर्यवंशी बामसेफ संगठन आष्टा ब्लॉक, समाजसेवी फूल सिंह लाइनमैन, कार्यक्रम में उपस्थितजनों में प्रमुख रूप से दीपक मालाकर, आदित्य कुशवाहा, धर्मेंद्र माली, ज्योति कुशवाहा, संतोष माली, सीमा माली, गीता, धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवकन्या मालवीय, सतीश मालवीय, रमाबाई, सीताबाई माली, ज्योति मालकर, प्रियंका मेवाड़ा, दिनेश माली, मानसी कुशवाहा, ज्योति कुशवाह, सविता कुशवाह, प्रियंका कुशवाह, मुस्कान, सौरभ कुशवाह, पलक कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।








