प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से ठंड से राहत, अगले कुछ दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज

Join Us

भोपाल (ए.)। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से दिन का तापमान बढऩे लगा है। रात के तापमान में भी अब कुछ वृद्धि होने की संभावना है।शनिवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सबसे कम शून्य दृश्यता ग्वालियर एयरपोर्ट पर दर्ज की गई। शिवपुरी में भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। दिन का सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान शिवपुरी में रहा।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। गुजरात से लेकर उत्तरी राजस्थान तक एक द्रोणिका बन गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।

असर से हवाओं का रुख बदल गया है। इससे वातावरण में नमी कम हो गई है। बादल छंटने की वजह से अधिकतम तापमान बढऩे लगा है। इससे धूप में चुभन महसूस होने लगी है।

रविवार से रात के तापमान में भी कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान कड़ाके की ठंड से राहत बनी रह सकती है।

Previous article13 मिनट में 13 किलोमीटर का सफर,धडक़ते दिल को लेकर दौड़ी हैदराबाद मेट्रो
Next articleउत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर