नई दिल्ली ,(आरएनएस)। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए है।केजरावील की गाड़ी पर पत्थर फेंके जाने के बाद एकदम हडक़ंप मच गया। जिसकों लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बीजेपी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से 2 युवाओं को टक्कर मारी है। ‘आप’ की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल पर परवेश वर्मा के गुंडों ने हमला किया है। नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार करते वक्त यह हमला किया गया है। स्थानीय लोगों से परवेश वर्मा के गुंडों की झड़प हुई है। स्थानीय लोगों ने बीजेपी के गुंडों को भगा दिया है।








