दिल्ली से उत्तर प्रदेश तक कोहरे की चादर, कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण इस समय पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली- एनसीआर में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम में ठंडक देखने को मिली। इससे शुक्रवार को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। इससे हवाई और ट्रेन सेवा बाधित रही।
इसी तरह, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तेज ठंड और बारिश की चेतावनी जारी की है।दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। दृश्यता कम होने से 100 से अधिक उड़ाने और 27 ट्रेनों में संचालन में देरी हुई है।मौसम विभाग ने दिल्ली के न्यूनतम तापमान के 6 से 7 डिग्री तक लुढक़ने की आशंका जताई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कैट 3 मानकों का अनुपालन न करने वाली उड़ाने कोहरे से प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली में गुरुवार को हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी थोड़ा सुधार देखने को मिला था, लेकिन शुक्रवार को घने कोहरे के बाद इसमें गिरावट आई है। दिल्ली में सुबह 7 बजे एक्यूआई 332 के साथ बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया।मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में फिलहाल जमकर बर्फबारी हो रही है। यहां कुछ क्षेत्रों का तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच चुका है।पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवा ने पहले ही मैदानी इलाकों का तापमान गिरा दिया है। बारिश होने से मैदानी इलाकों में भयंकर शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, आज तामिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा जावुर, तिरुवरूर, नागपट्टनम, माइलदुथुरई, पुडुकोट्टई, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़ और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Previous articleजम्मू-कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी
Next articleराष्ट्रपति मुर्मू ने मनु, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित