लंदन (ए)। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर को स्वयं ही पद छोड़ देना चाहिये। पनेसर के अनुसार गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम को पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से हराया जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे अपनी ही धरती पर 3-0 से हार झेलनी पड़ी थी। इसे बाद से ही गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठने लगे थे। गंभीर ने पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद ही कोच पद को संभाला था। पनेसर ने का मानना है कि, गंभीर के ऊपर कामकाज का काफी दबाव है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को कोच बनाया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि लक्ष्मण का तरीका पूर्व कोच राहुल द्रविड़ की तरह है। ऐसे में यह टीम इंडिया के लिए अधिक बेहतर साबित होंगे।
गंभीर पहली बार किसी राष्ट्रीय टीम के लिए कोचिंग कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आईपीएल में मेंटर की भूमिका में जरूर रहे हैं। वहीं लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया ने कई अहम सीरीज जीती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गंभीर और लक्ष्मण ने एक से बढक़र एक उपलब्धि हासिल की है। खास तौर से गंभीर टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में मैच विजेता पारी के लिए जाने जाते हैं।
लक्ष्मण ने साल 1996 में अपना डेब्यू किया था। लक्ष्मण टीम इंडिया के लिए सिर्फ टेस्ट और वनडे में खेले हैं। लक्ष्मण टीम इंडिया के लिए 134 टेस्ट और 86 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 49.37 की स्ट्राइक रेट से 8781 रन बनाए जबकि वनडे में उनके नाम 2338 रन दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट में वीवीएस लक्ष्मण ने 17 शतक और 56 अर्धशतक भी लगाए हैं।वहीं गंभीर के किरयर को देखें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में गंभीर ने 9 शतक और 22 अर्धशतक के साथ 4154 रन बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम 11 शतक और 34 अर्धशतकीय पारी के साथ 5238 रन बनाए जबकि टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 932 रन दर्ज है।








