संयुक्त मोर्चा  ने  मुख्यमंत्री  के नाम सौंपा ज्ञापन

Join Us

सीहोर। संयुक्त मोर्चा मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त शासकीय कर्मचारी अधिकारियों का संयुक्त मंच है। गुरुवार को जिले के कर्मचारी अधिकारी संघठनों द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को 51 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा गया। जिसमें बताया गया कि जिले से लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, राज्य कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, पेंशन समाज , वाहन चालक संघ, तृतीय वर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कर्मचारी द्वारा ज्ञापन सौपा गया। संयुक्त मोर्चे की प्रमुख मांगो में 2016 से बंद पदोन्नति को बहाल करने, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को मंत्रालय के समान वेतन व समयमान वेतनमान 01.04.06 से स्वीकृत करने , लघु वेतन कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तन करने बाबत, 01.01.2004 से बंद पुरानी पेंशन पुन: लागू करने ,लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की ग्रेड 2400 पर उन्नयन करने , लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की सीपीसीटी की बाध्यता को शिथिल करने, आदि मांगो के संबंध में ज्ञापन पूरे प्रदेश में एक साथ दिया गया। इसी कड़ी में सीहोर जिला इकाई द्वारा ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन देने वालो में दिग्विजय सिंह राजपूत, सुंदरलाल राठौर, राजेश शर्मा, जे. बी. सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, भागीरथ सिंह परमार, अंशुल शर्मा, अंकुर शर्मा, मनोज व्यास, अरुण ठाकुर, सिद्वू सिंह ठाकुर, अंतर अली, अरविंद साहू, अभिजीत सिंह,  अक्षय जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप सिंह राठौड़,  आदर्श शास्त्री, विशाल कौशल, विशाल शर्मा,  श्रीमती अर्चना राठौर, मनोज गुप्ता, सुमित गिरोंदिया,  मुकेश शर्मा,  अरविंद साहू, सूरज धामेजा, अनिमेष वाथव, सूरज त्रिपाठी, सुमित मालवीय, प्रवेश वर्मा, मिथिलेश उईके, मनीष दायमा,  राजेश खन्ना, अखिल शर्मा, नीरज खरे, अमन उपाध्याय, संतराम जाटव, रवि विश्वकर्मा, श्रीमति प्रीति बिलबार, श्रीमति पूजा गुप्ता, विशाल शर्मा, जे.बी. सिंह, राजेन्द्र परमार,  सूर्यकांंत त्रिपाठी, सुमित मालवीय,  मनीष दायमा,  सुनील मंडलोई,  घनश्याम मरावी, रवि विश्वकर्मा,  अनुराग चौहान,  मनीष करगाईया,  सुमित राठौर,  मंसूर अली, नीरज खरे, विजय उइके,  अरविंद साहू,  सुमित गुरोंदिया,  रोहित सोनी, अमन उपाध्याय, संतराम जाटव,   अभिजीत सिंह ठाकुर,  राहुल मालवीय, एस.नील गिरोठिया,  मयंक राठौर, राजेश खन्ना, चेतन विश्वकर्मा,  सिद्धांत राठौर,  राजेन्द्र झलावा, सुदीप तोमर आदि उपस्थित रहे।

Previous articleकुबेरेश्वरधाम रुद्राक्ष महोत्सव-लाइटों पर उभरेंगी देवी-देवताओं की आकृतियां
Next articleश्रीलंका के राष्ट्रपति और शी जिनपिंग ने की मुलाकात, बीआरआई को लेकर हुई चर्चा