इंदिरा कॉलोनी बायपास के नागरिकों ने अपनी परेशानियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन

Join Us

 इंदिरा कॉलोनी बायपास के नागरिकों से हो रहा है सौतेला व्यवहार-पंकज शर्मा
जब हम वोट नगर पालिका को देते हैं तो ग्राम पंचायत से सुविधा कैसे ले सकते हैं साहब
सीहोर। इंदिरा कॉलोनी वासियों ने कांग्रेस नेता पंकज शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कचरा गाड़ी एवं  साफ-सफाई को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में सीएमओ भूपेन्द्र दिक्षित से भी इस सम्बंध में चर्चा की और पंकज शर्मा ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि वार्ड क्रं. 2 बायपास इंदिरा कालोनी, सीहोर में निवासरत नागरिकों को नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा राशन की दुकानों से राशन दिया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ नगर पालिका सीहोर के द्वारा दिया गया है, पंरतु अब बायपास इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में न तो कचरा गाड़ी आ रही है, ना ही साफ सफाई हो रही है और ना ही रोड, नाली बनाई जा रहा है। इस क्षेत्र में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। जब इसकी शिकायत नगर पालिका अधिकारी को गई तो उनके द्वारा कहा गया कि आप ग्राम पंचायत में आते है वहाँ से सुविधाए लो जबकि इंदिरा कॉलोनी बायपास निवासी नगर पालिका चुनाव में वोट देते है एंव नगर पालिका सीहोर के क्षेत्र में पिछले कई वर्षो से निवास कर रहे है। नगर पालिका के द्वारा सभी योजनाओं से दुर किया जा रहा है एंव हम जहाँ रह रहे है वहाँ के पट्टे भी नहीं बनाये जा रहे है। यहाँ के नागरिकों का कहना है कि जब हम हम वोट नगर पालिका को देते हैं तो ग्राम पंचायत से सुविधा कैसे लें साहब।
मांग की गई है कि इंदिरा नगर बायपास क्षेत्र में नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा साफ सफाई, कचरा वाहन, रोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, पट्टे आदि की सुविधाए दिलाई जावे। इस मौके पर उपस्थितजनों में कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, मोहन बासी, नरेन्द्र मेवाड़ा, विजय यादव, राधेश्याम, कैलाश, दिनेश, रमेश बविता लोधी, ललिता यादव, बविता नामदेव, पवित्रा बैरागी, माया नामदेव, कोमल, दुर्गा, राधा, मधु, रूकमणी, निर्मला, गुड्डी बाई, सुनिता आदि उपस्थित रहे।

Previous articleजिला संस्कार मंच के तत्वाधान में वृद्धाश्रम में आयोजन
Next articleकुबेरेश्वरधाम रुद्राक्ष महोत्सव-लाइटों पर उभरेंगी देवी-देवताओं की आकृतियां