सीहोर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं नेपानगर विधायक श्रीमती मंजू दादू ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेट कर सीहोर की राजनैतिक गतिविधियों पर चर्चा की। इसै मौके पर श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार जनहितेशी सरकार है। हम सबका लक्ष्य देश के हर नागरिक के साथ ही अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की सेकड़ों जनहितेशी योजनाओं का भरपूर लाभ पहुंचाना है। देश भक्ति व जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सभी को भाजपा सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ पहुंचायें।








