खंगराले ने कलेक्टर से की आष्टा क्षेत्र के ग्राम मुरावर में शराब की गुमठी को तत्काल हटवा कर  अवैध शराब विक्रेता पर कार्यवाही की मांग

Join Us

सीहोर। सीहोर जिले की तहसील जावर के ग्राम मुरावर गंगानगर कॉलोनी प्राथमिक स्कूल के पास गुमठी लगाकर अवैध रूप से नरेन्द्र पिता राजाराम द्वारा दुसरे जिले से अवैध शराब लाकर विक्रय की जा रही है। जिस पर अ.जा.ज.पि.वर्ग, अल्प.कल्याण परिषद् के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले ने जनसुनवाई में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तहसील आष्टा, आबकारी अधिकारी से शिकायत कर बताया है कि ग्राम मुरावर में प्राथमिक स्कूल में अध्ययनरत् बच्चों के भविष्य एवं गाँव की सुरक्षा को देखते हुए तहसील जावर जिला सीहेर के ग्राम मुरावर गंगानगर कॉलोनी प्राथमिक स्कूल के पास अवैध रूप से नरेन्द्र पिता राजाराम द्वारा शराब विक्रय तथा स्कूल के अन्दर व आस-पास शराब के खाली क्वार्टर पड़े रहते हैं, जिससे अध्ययनरत् बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है तथा देर रात तक गाँव के आसामजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। कई बार स्कूल प्रबंधन को तथा प्रशासन को अवगत् कराने के बाद भी अवैध शराब की गुमठी को नही हटाया जा रहा है तथा शराब भी अन्ययंत्र जिले देवास के पिपलरामा एवं कुमरिया बनवीर के कंजरों से शराब बुलवाई जाती है। इस कारण से गाँव में आसामजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे स्कूली बच्चे व महिलाऐं भयभीत रहती है और स्कूल बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। खंगराले द्वारा तत्काल अवैधानिक रूप से गुमठी लगाकर बेची जा रही अवैध शराब की गुमठी को हटाकर अवैध शराब विक्रेता पर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की है।

Previous articleअंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया 10 दर्जन से अधिक समाज और संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के जन्म दिवस पर की उनके दीर्घायु होने की कामना