अब आईपीएल में अनुशासन तोडऩा पड़ेगा भारी

Join Us

मुम्बई (ए)। अगले माह होने वाले आईपीएल 2025 में अनुशासन तोडऩा अब खिलाडिय़ों को भारी पड़ेगा। आईपीएल प्रबंधन ने मैदान पर खिलाडिय़ों के अनुशासन से जुड़े कई नियम अब पहले से अधिक सख्त कर दिए गए हैं। अब आईपीएल में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की आचार संहिता का पालन किया जाएगा। रविवार को हुई गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। इसके तहत लेवल 1,2 और 3 के उल्लंघन पर खिलाडिय़ों को आईसीसी के नियमों के मुताबिक सजा दी जाएगी। पहले लीग के अपने नियम होते थे, लेकिन अब आईसीसी द्वारा निर्धारित कोड ऑफ कंडक्ट लागू किया जाएगा। आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 21 मार्च से होगा। यानी इस दिन टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। इसके अलावा जो खिलाड़ी अनुबंध के बाद भी बिना किसी वैध कारणों से नहीं खेलेंगे उनपर भी प्रतिबंध लगेगा।

Previous articleरोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए
Next articleइस साल भारत में होगी जूनियर विश्व कप निशानेबाजी