भोपाल, (आरएनएस)। भोपाल नगर निगम का स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नंबर वन बनने का सपना पूरा होता नजर नहीं आ रहा। दरअसल शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है। इस बात का अंदाजा शहर की सबसे पॉश अरेरा कॉलोनी में साफ-सफाई व्यवस्था को देखकर लगाया जा सकता है, जहां शहर के अधिकांश सभी वीआइपी रहते हैं उधर सडकों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। सडक़ें उधड़ी हुई हैं, जगह-जगह सीएंडी वेस्ट पड़ा हुआ है। यह देखकर कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली से सर्वेक्षण करने वाली टीम निगम को कितने नंबर देगी। शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र कहे जाने वाले एमपी नगर में तो और भी बुरा हाल है। यहां सडक़ों पर बता पानी टूटे नाले ओर कचरे के ढेर शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। इसके अलावा 12 नंबर स्टाप नाले के बाहर लगाई गई वर्टिकल वाल को देखकर लग नहीं रहा कि आने वाले कुछ दिनों में सर्वेक्षण होने वाला है। यहां आपको लोग खुले में पेशाब करते हुए भी नजर आ जाएंगे।
ऐसे में राजधानी को सातवें रेटिंग का दावा खोखला ही नजर आता है।
अनिल पुरोहित








