प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा सीहोर का पारितोषिक वितरण एवं पारिवारिक मिलन समारोह प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय कृष्णा सेलिबेशन गार्डन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामपालसिंह राजपूत पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, श्री राज्यवर्धन सिंह पूर्व विधायक एवं उपाध्यक्ष अ.भा.क्ष.महासभा, श्री विजय सिंह परिहार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अ.भा.क्ष.महासभा, श्री अनिल सिंह चन्देल, राष्ट्रीय महामंत्री अ.भा.क्ष.महासभा, श्री क्षत्रवीरसिंह राठौड़ सहायक संचालक, महार्षि पातंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल, विशेष अतिथि श्री सुदेश राय विधायक सीहोर, श्री विकास प्रिंस राठौर नगर पालिका अध्यक्ष सीहोर, डॉ.बलवीर सिंह तोमर संयोजक भारत जोड़ो आन्दोलन, श्री हरदयाल सिंह सदस्य राष्ट्रीय अ.भा.क्ष.महासभा, श्री आषूतोष सिंह शेखावत सदस्य अ.भा.क्ष.महासभा, श्री अनूप सिंह भाटी समाज सेवी, श्री सुरेन्द्र सिंह भाटी संरक्षक अ.भा.क्ष.महासभा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामवीर सिंह शिकरवार प्रदेश अध्यक्ष अ.भा.क्ष.महासभा ने की। सर्वप्रथम अतिथिगणों द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण गणेश सिंह चौहान जिलाध्यक्ष अ.भा.क्ष.महासभा द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड़ संभागीय अध्यक्ष अ.भा.क्ष.महासभा, जितेन्द्र सिंह राठौड़, धीरेन्द्र सिंह रजावत, इन्द्रपाल सिंह ठाकुर, मुकेश दरबार, महेन्द्र सिंह चौहान, आनन्द सिंह राजपूत, शिवशंकर सिंह, इन्द्रपाल सिंह ठाकुर, विजय सिंह तोमर, श्रीमती रशमी तोमर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अ.भा.क्ष.महासभा एवं अन्य समाज के लोगों के द्वारा किया गया।
अपने सम्बोधन में विजय सिंह परिहार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रीय अपने लिये कभी कुछ नही मांगता क्षत्रीय हमेशा सभी की भलाई एवं उन्नति के लिये प्रयत्न करता है। श्री रामपाल सिंह राजपूत पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने कार्यक्रम में उपस्थित क्षत्रीय समाज के जनसमूह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में नारी सशक्तिकरण पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वर्तमान में नारी को प्रत्येक क्षेत्र में काम करना आवश्यक है। नारी पुरुषों की बराबरी करते हुए आत्मनिर्भर हो रही है। विधायक सुदेश राय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर समाज में होना चाहिये, जिससे समाज और देश संगठित होकर मजबूत हो व एकता का संदेश लोगों तक जायें। उन्होने आश्वासन दिया कि समाज के सहयोग के लिये मैं हमेशा तत्पर हुं एवं भविष्य में भी रहुंगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा अपने सम्बोधन में घोषणा करते हुए कहा कि नवीन आडोटोरियम का नाम शहीद कुँवर चैनसिंह के नाम पर रखा जायेगा जहाँ पर कुँवर चैनसिंह जी की प्रतिमा लगवाने तथा एक मार्ग का नाम भी कुँवर चैनसिंह के नाम पर रखा जायेगा तथा उन्होने कहा कि जैसे भोपाल नगर निगम के द्वारा राजाभोज का प्रतीक चिन्ह लिया गया है है, उसी प्रकार सीहोर नगर पालिका द्वारा भी कुँवर चैनसिंह का प्रतीक चिन्ह लिया जायेगा।
कार्यक्रम में अनिल सिंह चन्देल राष्ट्रीय महामंत्री अ.भा.क्ष.महासभा द्वारा कहा गया कि समाज को इतिहास से सीख लेते हुए स्वाभलम्बी बनना आवश्यक है, इसके लिये हमारे बेटे बेटियों को शिक्षित कर आत्म निर्भर बने। कार्यक्रम में डॉ.बलवीर सिंह तोमर, क्षत्रवीर सिंह, हरदयालसिंह, आषूतोष सिंह शिकावत, ईश्वरसिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह भाटी एवं अनूप सिंह भाटी द्वारा क्षत्रीय समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा बताया गया कि आज समाज को संगठित होने की आवश्यकता है, क्योंकि संगठन में ही शक्ति है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में रामवीर सिंह शिकरवार ने कहा कि क्षत्रीय महासभा 1897 से समाज हित के लिये कार्य कर रही है। सीहोर की शाखा का काम और यहाँ मातृशक्ति की उपस्थिति देखकर मन प्रसन्न हुआ। समाज में एकता आवश्यक है, शिक्षा पर भी उन्होने जोर देते हुए कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना भी आवश्यक है। इस अवसर पर समाज के 75 वर्ष से ऊपर के निम्न वरिष्ठजनों का स्वागत किया गया। जगमोहन सिंह चौहान, राजवीर सिंह, एन.एस.सेंगर, शंकर सिंह तोमर, श्रीमती गायत्री चौहान, केशव सिंह तोमर, एम.पी.बैस, शंकर सिंह राठौड़ का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।
पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली बालक बालिकाओं जो वर्ष 2024 में कक्षा 5 वी, 8 वी, 10 वी, 12, स्नातक व स्नातकोत्तर में जो 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से उतीर्ण हुए उन्हें प्रमाण त्र एवं ट्रॉफी प्रदान की। खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालो खिलाडिय़ों का स्वरोजगार करने वाले युवक व युवतियों का, उच्च पैकेज पर नौकरी प्राप्त करने वाले, पीएचडी करने वाले आदि सभी को ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया। इसी कड़ी में रामचरित्र मानस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में जो बच्चे विजयता रहे उन्हें भी पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में जो ट्रॉफियाँ प्रदान की गई समाज के पुरुस्कार दाता अपने स्वजनों की स्मृति में दिये गये जैसे श्रीमती पूजा भदोरिया द्वारा पति स्वर्गीय पुष्पेन्द्र सिंह भदोरिया की स्मृति में, श्रीमी रमा सेंगर द्वारा पति स्वर्गीय सुशील सिंह सेंगर की स्मृति में, कुँ.अंशुल सिंह राठौड़ द्वारा पिता स्वर्गीय संजय सिंह राठौड़, डॉ.महेन्द्र सिंह राठौर द्वारा माताजी स्वर्गीय प्रेम कंवर राठौड़ व पिताजी स्वर्गीय समुद्र सिंह राठौड़ की स्मृति में, डॉ.राघवेन्द्र सिंह चन्देल पिता स्वर्गीय पूरण सिंह चन्देल की स्मृति में, ठा.किशोरसिंह सिसोदिया द्वारा पिता स्वर्गीय कनेर सिंह सिसोदिया की स्मृति में, कुँ.शैलेन्द्र सिंह सौलंकी द्वारा सौलंकी मैरिज गार्डन ग्राम पचामा के नाम पर पुरुस्कारों/मोमेंटों की व्यवस्था कर प्रतिभागियों को वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन क्षत्राणी सोना पंवार एवं ठाकुर शैलेन्द्र सिंह चन्देल ने किया तथा आभार ठाकुर शिवशंकर सिंह द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अंत में सभी अतिथियों, आगन्तुकों द्वारा सहभोज आनन्द लिया गया।







