सीहोर जिले की तीनों विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन सम्पन्न

Join Us

 अब तो कांग्रेस चल पड़ी है और आगे दौड़ लगाएगी -जीतू पटवारी                                    
सीहोर। 13 जनवरी, सोमवार को सीहोर जिला मुख्यालय पर जिले की  तीनों विधासभा सीहोर, इछावर व बुधनी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष  के प्रथम नगर आगमन कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत बेनर पोस्टर व स्वागत मंच लगाकर गगन भेदी आतिशवाजियों व ढोलढमाको के साथ पुष्पहारों भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जीतु पटवारी द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मागांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती द्वारा अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इस मौके बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीतु पटवारी ने कहा कि मुझे जब प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तब विधानसभा के चुनाव थे और पार्टी की विसम परिस्थिति  थी तब कई लोग पार्टी छोड़-छोड़ कर जा रहे थे लेकिन मध्य प्रदेश के उपचुनाव में विजयपुर की जीत और बुधनी में बीजेपी के जीत का मार्जिन 1 लाख 46 हजार को काम करके 10 हजार मात्र पर ला दिया।  जिससे पूरे प्रदेश का माहौल बदल दिया।  विजयपुर में बीजेपी ने जीतने के लिये लगभग 50 करोड रुपए खर्च किये और हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट की लेकिन विजयपुर जीत नहीं पाए। उन्होंने खास तौर पर बुधनी और सीहोर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए हृदय से धन्यवाद दिया, जो बीजेपी की लीड को 10000 पर ले आए। श्री पटवारी  ने आगे बताया कि 2025 का साल कांग्रेस के संगठन का साल होगा।  इस साल में हम मुहल्ला कमेटी, बूथ कमेटी बनाएंगे। जिसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पूछा कि सीहोर के जनप्रतिनिधि ने विधानसभा में किसानों की समस्या को उठाया क्या, उन्होंने किसानों की मांग एमएसपी का समर्थन किया, इस पर उपस्थित जनसमूह में निराशा ही नजर आई। अंत में जीतू पटवारी ने उपस्थित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जनों से आगामी दिनांक 27 जनवरी 2025 को मऊ में आयोजित होने वाली विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की भी अपील की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि संविधान हम सबके लिये गीता, रामायण की तरह है, जनमानस के हृदय में संविधान के प्रति आस्था है। परन्तु भाजपा इसके संविधान के साथ छेड़-छाड़ की मंशा बनाये हुई है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी पर्दाश्त नही करेगी। साथ ही  सीहोर प्रभारी श्रीमती जयश्री हरिकिरण, प्रदेश सचिव पवन पटेल, दिनेश मेघवानी, पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री शेलेन्द्र पटेल, पूर्व अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर, पूर्व अध्यक्ष कैलश परमार ने संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन आशीष गेहलोत ने किया एवं आभार  जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय हवेली ने व्यक्त किया।  इस अवसर पर ओमदीप, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा,जमना प्रसाद राठौर, सूरज जलोदिया, हरपाल ठाकुर, मेघा परमार, विक्रम मस्ताल शर्मा, हरीश राठौर, निशांत वर्मा, डॉ.अनीस खान, जफर लाला, नईम नवाब, राजेंद्र ठाकुर, सुनील दुबे, सुरेश राठौर, रमेश गुप्ता, ओम बाबा, नरेन्द्र खंगराले, प्रेम गुप्ता, देवीसिंह थारोल, बलवान पटेल, मनोज परमार, कलीम पठान, रामनारायण शर्मा, निशांत वर्मा, मीना सिंघी, भैया मिया, पवन राठौड़, विवेक राठौड़, राजेंद्र वर्मा, सत्यनारायण भाटी, सीताराम भारती, ईश्वर सिंह चौहान, घनश्याम यादव, आशीष गहलोत, पवन गुजर, मनोहर वर्मा, कलीम पठान, घनश्याम मीणा, सुदीप व्यास, मजीद अंसारी, के. के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत तोमर, नवीन सौलंकी, हसीन कुरेशी, आजम नेता, पंकज शर्मा, कमलेश चाण्डक, तनष्कि त्यागी, मनीष मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे।

Previous articleशहर में पहली बार ब्यूटी सेमिनार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने किया शुभारंभ
Next articleपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से की सौजन्य भेट