सीहोर। परम पूज्य चर्या शिरोमणि पट्टा चार्य श्री 108 श्री विशुद्ध सागर जी महा आचार्य श्री के परम आज्ञानुवृति अनमोल रत्न शु्रत संवेगी महा मुनिराज श्री 108 श्री आदित्य सागर जी महाराज सहित पावन श्रवण संघ क्रमश: श्री 108 श्री अपरिमित सागर जी मुनिराज, श्री 108 श्री सहज नंदी सहज सागर जी मुनिराज एवं क्षुल्लक श्री 105 श्री श्रेयस सागर जी महाराज के पावन दिशा निर्देशों और परम् आशीर्वाद से चक्रवर्ती महाराजा राजा समुद्र विजय और महारानी शिवा देवी माता जी का पंच कल्याणक की शुभ बेला पर दिनांक 16 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 तक संपन्न होने वाले श्री मजजिनेंद्र की शुभ पूर्व बेला पर पंच कल्याणक महोउत्सव में गोद भराई सौधर्म इंद्र डॉ. आर. सी. जैन ,सच्ची इंद्राणी डॉ. सुनीता जैन ,श्रेष्ठी माता बहिनों ,बहू रानियां ,बेटियों और जैन समाज जनों ने गोद भराई कार्यक्रम आज स्थानीय इंग्लिशपूरा जैन मंदिर के संत निवास में पंच कल्याणक समिति के ऊर्जावान अध्यक्ष राहुल जैन, सकल समाज के अध्यक्ष अजय जैन सा विशेष सहयोग सराहनीय रहा। अति उत्साही प्रोएक्टिव ऊर्जावान मनीष भैया, प्रोएक्टिव नितिन जैन महामंत्री, प्रेसिडेंट ऑफ फाइनेंस अंकुश जैन ,सहमंत्री नितिन डी.के. जैन और समस्त अति सक्रीय समिति सदस्य व युवाओं में रवि जैन ,संयम जैन ,अनमोल जैन ,प्रवीण जैन आदि आदि सभी युवा साथी एवं समस्त आयोजन प्रभारियों ऊर्जावान उत्साही युवाओं की टीम के सक्रीय योगदान से सम्पन्न होने जा रहा है।







