5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है : अमित शाह

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, …मैं आज यहां आपको यह बताने आया हूं कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आपदा से मुक्ति दिवस है… मैं कहता हूं कि आप दिल्ली के लिए आपदा बनी है लेकिन अरविंद केजरीवाल आप के लिए आपदा बन गए हैं क्योंकि केजरीवाल और सिसोदिया जहां भी जाते हैं, दिल्लीवासियों को शराब की बोतलें दिखती हैं… 5 फरवरी भ्रष्टाचार मुक्ति दिवस है, 5 फरवरी झुग्गियों को गंदगी और गंदे पानी से मुक्ति दिलाने का है, 5 फरवरी असंवेदनशील और झूठ बोलने वाली सरकार से मुक्ति का है। शाह ने कहा ये आप-दा 10 साल से दिल्ली के लिए डिजास्टर का काम कर रही है। पूरा देश कहां से कहां से पहुंच गया और दिल्ली और गर्त में चली गई। नल खोलो तो गंदा पानी, खिडक़ी खोलो तो बदबू, बाहर निकलो तो टूटी सडक़ और छठ मनाओ तो स्नान न कर पाए.. ऐसी यमुना, और सडक़ों पर गंदगी का ढेर… दिल्ली को नर्क बनाने का काम ये आप-दा ने किया है  ।

Previous articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्रीय युवा दिवस पर करेंगे ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’ का शुभारंभ
Next articleरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ : विशेष पूजा और उत्सव का हुआ आगाज