स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

Join Us

 -31 मार्च तक रहेंगे अंतरिम जमानत पर, अंतिम फैसले पर जारी रहेगी सुनवाई
नई दिल्ली,(ए)। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। यह फैसला चिकित्सा आधार पर लिया गया है, जिसमें आसाराम के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जमानत दी है। आसाराम पर यौन शोषण का गंभीर आरोप है और वे लंबे समय से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और मामले की आगे की सुनवाई मार्च के बाद होगी।साल 2013 में आसाराम बापू पर कई गंभीर आरोप लगे थे। तभी एक नाबालिग लडक़ी के साथ यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया। जोधपुर पुलिस ने आसाराम बापू को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। तब से आसराम जेल में ही बंद हैं। इस मामले में आसाराम को 2018 में दोषी ठहराया गया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसके अलावा उनके खिलाफ कई और मामले भी चल रहे थे, जिनमें अपहरण, धोखाधड़ी और अपराधों के आरोप थे। उनकी प्रतिष्ठा विवादों और कानूनी लड़ाइयों से बुरी तरह धूमिल हुई। हालांकि उनके अनुयायी अभी भी उनकी शिक्षाओं और उनके बारे में विश्वास करते हैं, लेकिन अब उनकी छवि एक अपराधी और कुख्यात गुरु के रूप में बन गई है।

Previous articleभारत के पड़ोसी देशों में हिली धरती, 7.1 तीव्रता का भूकंप, 126 लोगों की मौत
Next articleतेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन दूल्हा कोई नहीं