यूपी में कड़ाके की सर्दी; लोग ठंड से बचने के लिए ले रहे आग का सहारा, प्रयागराज में अलाव व्यवस्था की मांग

Join Us

प्रयागराज (आरएनएस)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आने वाले दिनों में सर्दी के और भी बढऩे की संभावना है। पिछले कई दिनों से चल रही सर्द हवाएं लोगों का कड़ा इम्तिहान ले रही हैं। ठंड ने लोगों की रातों की नींद उड़ा रखी है। तापमान इतना नीचे गिर गया है कि लोगों को प्रयागराज में लेह, लद्दाख, शिमला, मनाली की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सर्दी के तरह जारी रहने की संभावना जताई है। यूपी में बीते कई दिनों में लोगों को सूर्य के दर्शन नाम मात्र के हुए हैं। सुबह के समय घना कोहरा होता, जिससे रोड पर वाहनों को रफ्तार भी थम जाती है। वहीं, सर्द हवाएं सर्दी और ज्यादा बढ़ाने का काम कर रही हैं। प्रयागराज के एक व्यक्ति ने बातचीत करते हुए कहा कि इस समय ठंड काफी बढ़ गई है। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, नगर निगम की तरफ से अलाव की व्यवस्था तो की जा रही है, लेकिन कुछ इलाकों में ये व्यवस्था नहीं की गई है जिसके चलते हम लोग खुद ही लकड़ी ला कर जला रहे है। उन्होंने अपील की है कि सभी जगह अलाव की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों और राहगीरों को ठंड से बचने लिए आग का सहारा मिल सके। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि इस समय कड़ाकी की सर्दी पड़ रही है। लकड़ी की व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग घर से लकड़ी इक_ा करके जलाते हैं और आने जाने वाले लोग यहां पर ठंड से बचने लिए आग का सहारा लेते हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी जगह अलाव की व्यवस्था की जाए, क्योंकि हर आने वाले दिन में सर्दी बढ़ती जा रही है।

Previous articleकेंद्र सरकार मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को खत्म कर देगी : गृहमंत्री अमित शाह
Next articleछत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया, 8 डीआरजी सहित 9 जवान शहीद