मेष राशि : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। साथ ही वे आपसे कुछ डिमांड कर सकती हैं। आज फाइनेंस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किसी ऐसे परिचित से मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अंजाम देने से सभी काम सिस्टम से बनते जाएंगे। आज का दिन घर से बाहर निकल कर काम पर ध्यान देने का है।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज उचित व्यवस्था हो जाने के बावजूद मन में कुछ उलझन बनी रहेगी, अपना मनोबल मजबूत रखें। आज आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। अगर किसी व्यक्ति पर भरोसा करके निर्णय लेने वाले हैं, तो उचित सोच विचार करना जरूरी है, जल्दबाजी ना करें। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बितायेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी होगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात के बाद आपको बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। अगर सरकारी मामला फंसा हुआ है तो उससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज बिजनेस के रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती हैं। कुछ अन्य काम की भी शुरुआत करने की योजना बन रही है तो उस पर भी विचार-विमर्श और अमल करने का उचित समय है। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट संबंधित फाइलें बहुत ही संभालकर रखेंगे। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते है आप भी उन्हें निराश नहीं करेंगे, जिससे वे आपसे प्रसन्न रहेंगे।
सिंह राशि : आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। जो लोग स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक हैं, आज उनकी यह इच्छा पूर्ण होने के योग है। आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
कन्या राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज दौड़-भाग रहेगी लेकिन किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। आज आप परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभा लेंगे। फोन या ईमेल के माध्यम से खास सूचना मिलेगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता बनाए रखें जल्दबाजी करना उचित नहीं है। लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है। बेवजह की गतिविधियों में समय व्यर्थ न करके अपने कामों में ही व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। आपके बिजनेस में उलझने रहेंगी, लेकिन मेहनत से उनको सुलझा लेंगे। किसी भी कार्य में अपने निर्णय को हीप्राथमिकता दें, दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज परिवार में भाई-बहनों से मदद लेनी पड़ सकती हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। आज का दिन कुछ व्यस्तता से भरा रहेगा। लेकिन आपके प्रयासों से व्यवस्था बनती जाएगी। किसी काम को पूरा करने में आज दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग भी बन रहे है।
मीन राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही उलझन से आज राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। पूरी मेहनत से अपने कामों को अंजाम देगे।






