16 जनवरी से वैवाहिक मुहूर्त होंगे शुरु, इस वर्ष 76 दिन होंगे विवाह

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। इस वर्ष में सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 15 जनवरी से खरमास समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। 16 जनवरी से फिर से विवाह के मुहूत शुरु हो जाएंगे। शहनाइयों की धुन चारों तरफ सुनाई देगी। 2025 में विवाह क लगभग 76 शुभ मुहूर्त हैं। पंडित विष्णु राजौरिया के अनुसार सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं और उनका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। शुभ कार्य के वक्त सूर्य और गुरु दोनों का ही शुभ स्थिति में होना बेहद जरूरी होता है। इसके बाद 16 जनवरी साल 2025 से शहनाई की धुन एक बार फिर सुनाई देगी।

Previous articleअवैध हथियारों और गोला-बारूद के निर्माण विक्रय परिवहन एवं उपयोग को नियंत्रित करने उच्च स्तरीय समिति गठित
Next articleगोवंश के आहार में हरा चारा और साइलेज को शामिल करें : मंत्री श्री पटेल