राजस्थान की 50 से अधिक ट्रेनों के नंबर बदले

Join Us

जयपुर (आरएनएस)। उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान के विभिन्न स्टेशनों से संचालित होने वाली लगभग 60 ट्रेनों के नंबर बदल दिए हैं। इन परिवर्तनों का उद्देश्य रेल सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित और यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अब ये ट्रेनें नए नंबरों के साथ संचालित होंगी।टिकट बुकिंग करते समय नए नंबरों का ध्यान रखें। नई व्यवस्था के तहत यात्रा की प्लानिंग करें, ताकि लोकेशन ट्रैकिंग और सीट बुकिंग में कोई परेशानी न हो। जिन ट्रेनों को स्पेशल से नियमित किया गया है, उनका किराया भी कम हो जाएगा।बदलाव की मुख्य बातें : करीब चार दर्जन स्पेशल ट्रेनें अब नियमित रूप से संचालित होंगी। नए नंबर लागू होने से यात्रियों को टिकट बुकिंग और किराए में राहत मिलेगी नई व्यवस्था से ट्रेन संचालन में अधिक पारदर्शिता और सटीकता आएगी।

Previous articleयुवा सत्याग्रह समिति’ लड़ेगी छात्र समस्या की लड़ाई, युवा लाठी से डरने वाले नहीं : प्रशांत किशोर
Next articleलालू यादव अपने बेटे को बिहार में स्थापित करने में लगे हैं : सम्राट चौधरी