रतलाम (आरएनएस)। पीएनटी कॉलोनी में शनिवार देर रात एक मकान में आग लग गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रिक बैटरी वाली स्कूटी के चार्जिंग से विस्फोट हुआ है, इस कारण आग लगी है। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में 2 लोग घायल हो गए। हादसे में एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं घर का सारा सामान भी जल गया है। आग शहर के वार्ड नंबर 2 लक्ष्मणपूरा पीएनटी कॉलोनी में दीपक किराना स्टोर के पास में भगवती मौर्य के घर में लगी। रात में आग लगने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। विस्फोट के बाद अचानक आग की लपटों ने घर को घेर लिया, आस पड़ोसी नींद से उठकर मदद के लिए दौड़े। आग की लपटों ने पूरे घर का सामान जल गया है। रात में आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। फिर आग पर काबू पाया गया।








