जालंधर में गोली लगने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Join Us

जालंधर (आरएनएस)। पंजाब के जालंधर में शनिवार सुबह तडक़े फायरिंग में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। सात से आठ राउंड फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना लाम्बा पिंड के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शहीद उधम सिंह नगर की है। यहां देर रात दोस्तों ने इक_े होकर ड्रिंक की थी। लेकिन तडक़े किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई।दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम (24) निवासी मोता सिंह नगर और विनय तिवारी (22) निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। गोली चलने की घटना शहीद उधम सिंह नगर सैलानी माता मंदिर के नजदीक हुई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस पूरी घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सात से आठ राउंड फायरिंग है, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी कोई अधिकारी नहीं कर रहा। एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है। हालांकि, इस मामले के संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Previous articleट्रक में लगी आग से बची लाखों की संपत्ति
Next articleपोरबंदर हवाईअड्डे पर हेलीकॉप्टर क्रैश, राहत अभियान जारी