सीहोर। शहर के प्राचीन गणेश मंदिर पर हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं के साथ नव वर्ष के पहले रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। इस मौके पर दोपहर बारह बजे से आरंभ हुआ भंडारा शाम तक जारी रहा जिसमें सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गणेश जी के आस्थावान श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य भंडारे की तैयारियां सुबह से की गई थी, नव वर्ष का पहला रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। जिनको यहां पर मौजूद आस्थावान श्रद्धालुओं ने पूडी-सब्जी और नुक्ती आदि की प्रसादी प्रदान की। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने दोपहर बारह बजे आरती की और उसके बाद भगवान गणेश का भोग लगाकर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया।








