सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी रविवार को गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में शहर के शुगर फैक्ट्री मार्ग स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर विशाल भंडारे के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पीपुल्स अस्पताल के सहयोग से किया जाएगा और वहीं भंडारे का आयोजन गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में सुबह ग्यारह बजे भगवान गणेश की आरती के पश्चात श्रीगणेश किया जाएगा।








