यूनिवर्सिटी परिसर में बाइक फिसलने से सिविल कांट्रेक्टर की मौत, मजदूर घायल

Join Us

भोपाल(ए)। कटारा हिल्स थाना इलाके में स्थित सेज यूनिवर्सिटी परिसर में बाइक फिसलने से घायल सिविल कांट्रेक्टर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठा मजदूर घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले बलराम सिंह ठाकुर (51) एनआरआई कॉलेज परिसर में रहते थे। एनआरआई कॉलेज में सिविल कांट्रेक्टर का काम करने वाले बलराम का बेटा हिमांशु ठाकुर सेज यूनिवर्सिटी परिसर में रहते हुए वहीं से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार शाम बलराम ठाकुर अपने साथी रामकुमार को लेकर सेज यूनिवर्सिटी अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। सेज यूनिवर्सिटी के गेट के अंदर जाने के बाद अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। हादसे में दोनो चलती बाइक सहित नीचे गिर गए। घटना में बलराम के सिर में जानलेवा चोट आई थी, जबकि रामकुमार मामूली रूप से घायल हुए थे।  दोनों को इलाज के लिये निजी अस्पताल ले पहुंचाया गया जहॉ डॉक्टरो ने बलराम ठाकुर को शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंच पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये मर्चूरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन महाराष्ट्र में रहते हैं, बेटे हिमांशु ने उन्हें हादसे की सूचना दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव को पीएम कराने के बाद उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

Previous articleपति नहीं पत्नि ने पति पर किया एसिड अटैक
Next articleट्रक अटैक के 24 घंटे के अंदर फिर दहला अमेरिका, न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में सामूहिक गोलीबारी