चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद आया इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन का बड़ा बयान

0
6
चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद आया इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन का बड़ा बयान
चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद आया इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन का बड़ा बयान

नई दिल्ली (ए)। पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम वास्तव में उत्साहित हैं. हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मैं बहुत खुश हूं। चार साल से हम इस क्षण के इंतजार में थे। ये केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक शुभ समाचार है। इसके साथ ही पूर्व इसरो प्रमुख ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरे देश को भी शुभकामनाएं और बधाई दी है। मोदी सरकार टीम के साथ थी और हर पल हमारा सहयोग कर रही थी। के सिवन ने कहा कि वो भी बहुत खुश होंगे। चंद्रयान 3 का साइंस डेटा केवल भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक जगत के वैज्ञानिकों के लिए सहायक होगी। इस डेटा से कई नई चीजें सामने आएंगी। साल 2019 में जब भारत का मून मिशन फेल हो गया था, तब पीएम मोदी बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके मेहनत के लिए बधाई दी थी। पीएम मोदी जब इसरो के मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे तो के सिवन की आंखे नम हो गई थी। वो रोने लगे तो पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here