नई दिल्ली, (आरएनएस)। दिल्ली के छतरपुर में चल रहे 55 दिवसीय शिव महापुराण यज्ञ के दौरान आज 12 वें दिन चंद्रयान 3 की सफलता की कामना के संग दो लाख से अधिक पार्थिव शिव लिंग की पूजा अर्चना की गई द्य अखंड रुद्राभिषेक महोत्सव 2023 के नाम से जाना जाने वाला यह कार्यक्रम छतरपुर के मार्कंडेय हॉल के भीतर अलंकृत शिव दरबार में प्रतिष्ठित संत डॉ. वसंत विजय महाराज जी द्वारा आजोजित किया जा रहा है द्यसंत वसंत विजय महाराज ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता की कामना के साथ आज पार्थिव शिवलिंग की पूजा और हवन यज्ञ किया गया।