भोपाल (आरएनएस) भोपाल के रीजनल साइंस सेंटर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद छात्रों में जोश और जुनून देखा जा सकता है। सैंकड़ों की संख्या में छात्र यहां पहुंचे। इस दौरान कई छात्र लगातार भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। यहां आए स्टूडेंट्स ने बताया कि हमारा तिरंगा चंद्रमा पर लहरा गया है। साथ ही भारत ने एक इतिहास भी रच दिया है। हम बहुत उत्साहित हैं। बता दें कि बाणगंगा स्थित रीजनल साइंस सेंटर में एक्सपर्ट्स स्क्रीन पर हाई रेजोल्यूशन एनीमेशन के जरिए छात्रों को इसरो एवं मिशन चंद्रयान के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा आप आज लैंडिंग का लाइव कवरेज की भी जानकारी दे रहे हैं। रीजनल साइंस सेंटर के क्यूरेटर साकेत सिंह कौरव ने बताया कि अंतरिक्ष यान ने सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इसके लैंडिंग से पहले शहर के लोग हमारे साथ जुड़ गए थे। बता दें कि इसरो द्वारा 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान -3 चंद्रमा की सतह पर भेजा गया था।