अमरनाथ यात्रियों का जत्था आज होगा रवाना

Join Us

 हिन्दु उत्सव समिति द्वारा किया जायेगा भोले के भक्तों का स्वागत
सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ युवाओं का जत्था सीहोर से जाता है। इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रियों का जत्था बुधवार को मालवा एक्सप्रेस से रवाना होगा। इसके पूर्व सीहोर रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्रं. 2 पर हिन्दु उत्सव समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिये जा रहे यात्रियों की मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं सहित पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा। हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने हिन्दु उत्सव समिति सदस्य, पदाधिकारियों सहित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बाबा बर्फानी भक्त मण्डल के सदस्यों ने आज हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र देकर इस धर्ममय मौके पर उपस्थित होने की अपील की है।

Previous articleएक वृक्ष माँ के नाम के संकल्प के साथ किये गये पौधे रोपित
Next articleसुपर स्टार डांस काम्पटिशन 14 जुलाई को