सीहोर। नीट घोटाले एवं प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के विरोध में अखिल भारतीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सीहोर जिला मुख्यालय पर स्थानीय कोतवाली चौराहे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश से शुरु हुआ व्यापम घोटाले जैसा भ्रष्टाचार का जहर अब पुरे देश में फेल गया है, जैसे ही भाजपा की नई सरकार ने शपथ लेते ही युवाओं के सपनों पर फिर से प्रहार शुरू कर दिया। नीट परीक्षा परिणाम में गड़बडिय़ों पर शिक्षा मंत्री का अहंकार भरा जवाब 24 लाख छात्रों एवं उनके अभिभावकों की चीख-पुकार को पूरी तरह से अनदेखी करता है। क्या शिक्षा मंत्री जी को सार्वजनिक रूप से मौजूद तथ्य नहीं दिखते। क्या बिहार और गुजरात में जो पुलिस कार्रवाइयां हुईं और रैकेट पकड़े गए, सरकार उन्हें भी झूठा मानती है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में अब भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है, इनके नेता केवल अपनी जेब भर रहे हैं और देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि पेपर लीग का असर सबसे ज्यादा गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार पर पड़ता है। भाजपा सरकार को अपना अहंकार त्यागकर युवाओं के भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उपाय करने चाहिए। नीट का पेपर लीक हुआ। किसान नेता रघुवीर सिंह दंागी ने कहा कि क्या युवाओं के सपनों को इस भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली की भेंट चढ़ाना बंद नहीं होना चाहिए? क्या सरकार की ये जिम्मेदारी नहीं बनती कि छात्रों व अभिवावकों की बात की अनदेखी करने की बजाय, शिकायतों पर गंभीरता से गौर करते हुए इस भारी भरकम भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कठोर कार्यवाही करते हुए सभी को जैल भेजा जावे। ले। कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे ने किया एवं आभार व्यक्त बलवान ठाकुर ने व्यक्त किया। बड़ी संख्या में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, सुरेश साबू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, युवा नेता मनीष मेवाड़ा ने भी सम्बोधित कर अपना विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से ओम वर्मा, नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, चम्पालाल राठौर, राजेन्द्र वर्मा, देवकी नन्दन त्यागी, गणेश तिवारी, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, राजेश यादव भूरा, राकेश वर्मा, आशीष गेहलोत, ओम बाबा राठौर, जयंती शाह, निशांत वर्मा, विवेक राठौर, नरेन्द्र खंगराले, देवेन्द्र चौधरी, मुनव्वर मामू, मजीद अंसारी, जयमल सिंह राजपाल, जमील बहादुर, के.के. रिछारिया, भगत सिंह तोमर, राजकुमार तुलसी राठौर, मुकेश ठाकुर, पंकज शर्मा, कमलेश चाण्डक, हरीश आर्य, संतोष सिंह बेस, सहीद मंसूरी, रामानन्द शुक्ला, डॉ. मारूती राव, रामनारायण शर्मा, देवीसिंह तँवर, अरूण राय, धीरज सिंह पहलवान, नारायण सिंह पूर्व सरपंच, अर्विन्द सिंह ठाकुर, दीपक सोनकर, सूर्यप्रतासिंह जादौन, विक्रम सिंह, रामगोपाल मुकाती, विनीत गोयल, राहुल कुशवाहा, प्रमोद मेवाड़ा सहित सेकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।