भर्तृहरि महताब बनेंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, नए सांसदों को दिलाएंगे शपथ

Join Us

नई दिल्ली (ए)। सात बार के लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम) नियुक्त किया गया। भर्तृहरि महताब नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि भर्तृहरि महताब लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। लोकसभा सदस्य के। सुरेश, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय अस्थायी अध्यक्ष की सहायता करेंगे।अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। इस दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और फिर 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी।भर्तृहरि महताब ओडिशा के कटक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। वह पहले बीजू जनता दल में हुआ करते थे। महताब ने कटक सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद के संतरूप मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया

Previous articleमहाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश, नदी के उफान से सडक़ पर पानी भर गया
Next articleजम्मू में चिनाब ब्रिज पर ट्रेन का हुआ ट्रायल