जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सेठ गोविंद दास हिंदी पुस्तकालय में आज सोमवार को राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी टिप्पण आलेखन और हिंदी निबंध प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया।
मंडल राजभाषा अधिकारी श्री अरविन्द पण्डे ने बताया कि डी.आर.एम. श्री विवेक शील के मार्गदर्शन में मंडल में राजभाषा मास का आयोजन किया जा रहा है जो कि 05 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत आज सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित हिंदी टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता में 100 पूर्णांक का प्रश्नपत्र रेल कर्मचारियों ने हल किया तथा शाम- 04 बजे से आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने, “कार्यालयीन कार्य में राजभाषा का प्रयोग कैसे बढ़ाएं “, इस विषय पर निबंध लेखन किया।
मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में मंडल के विभिन्न स्टेशनों व मंडल कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लेकर सफल बनाया।