खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023 टार्च रिले देवास के लिए रवाना, खिलाडिय़ों ने उत्साह के साथ  लगाई दौड़

0
1

मध्यप्रदेश सरकार दे रही खिलाडिय़ों को अनेक सुविधा-नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आगामी 24 से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता होगी शुरू
सीहोर। मध्यप्रदेश जिसे भारत का दिल कहा जाता है न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनमोहक परिदृश्यों के लिए जाना जाता है बल्कि यह खेल गतिविधियों के विकास और बेहतरीन अधो-संरचना के एक बड़े केन्द्र के रूप में भी उभर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य सरकार के प्रयासों के साथ-साथ खिलाडिय़ों के जूनून और समर्पण ने मध्यप्रदेश में खेलों के विकास को गति दी है। उक्त विचार शहर के चर्च मैदान पर सोमवार को खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023 टार्च रिले के चर्च मैदान पर पहुंचने पर शामिल खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहे। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में चर्च मैदान पर फुटबाल, बीएसआई मैदान पर क्रिकेट और आवासीय स्कूल मैदान पर खिलाडिय़ों को सुविधाएं मिल रही है। क्षेत्र में प्रदेश सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ खिलाडिय़ों को मिल रहा है। इसलिए हमारे क्षेत्र की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर रही है।
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि अब मध्यप्रदेश हरियाणा और महाराष्ट्र का मजबूत प्रतिस्पर्धी बन गया है। कुछ क्षेत्रों में मध्यप्रदेश का पूरे देश में कोई मुकाबला नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से खेल के क्षेत्र में प्रदेश को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मध्यप्रदेश का खेल परिदृश्य पिछले वर्षों से पूरी तरह बदल गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अरविन्द इलियाजर ने बताया कि सोमवार को टार्च रिले भोपाल से शहर में पहुंची थी। आवासीय स्कूल से रैली के रूप में खिलाडिय़ों ने चर्च मैदान पर पहुंचे थे। इस मौके पर खिलाडिय़ों ने स्वागत किया। इसके पश्चात टार्च रिले देवास के लिए रवाना हो गई। अब आगामी 24 सितंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी ब्लाकों के खिलाड़ी शामिल होंगे। सोमवार को चर्च मैदान पर खेल अधिकारी भरत लाल शर्मा, आलोक शर्मा, शैलेन्द्र चंदेल, बसंत दासवानी, राजराम कसौटिया, अता उल्ला खान, मनोज कन्नौजिया, शैलेन्द्र चौहान आदि बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here