थमी बारिश मिली राहत, तवा बांध के सभी गेट बंद बाढ़ का खतरा टला, नदी नालों के जल स्तर में आने लगी कमी

0
4

नर्मदापुरम। लगातार तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश का दौर रविवार को थम गया। जिससे लोगों को राहत मिली है। इतना जरूर है इस बदलते माैसम से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। सुबह से ही बादल छटने के साथ ही तेज धूप निकल आई। आसमान भी साफ हो गया। तवा बांध से छोड़ा जा रहा पानी बंद कर दिया गया। रविवार सुबह तक 1 गेट 6 फीट तक खुले थे। जिसे 10.30 बजे बंद कर दिया गया। मां नर्मदा नदी का जलस्तर भी अब धीरे .धीरे कम होने लगा है। अब नर्मदापुरम में बाढ़ आने का खतरा फिलहाल टल गया है। जिससे लोगों को एक बड़ी राहत मिली।

बता दे तीन दिन तक नर्मदापुरम जिले भर में तेज बारिश हुई। तेज बारिश के चलते क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गए। तवा बांध के लबालब हो जाने से सभी 13 गेट सीजन में पहली बार 20 फीट तक खोले गए। जिससे नर्मदा नदी में उफान आ गया। नर्मदा सेठानी घाट पर अलार्म लेवल के करीब तक पहुंची। बाढ़ का खतरा मंडराता देख कलेक्टर नीरज कुमार सिंहए एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने बाढ़ राहत कैंपए निचली बस्तियों व पंप हाउस का निरीक्षण कर तैयारियां की। हालांकि बाढ़ का पानी शहर में घूसता उससे पहले ही बारिश कम हो गई और नर्मदा नदी का जलस्तर भी कम हाेने लगा। नर्मदा के धीरे.धीरे कर कम होते जलस्तर ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता को कम किया। रविवार दोपहर 1 बजे नर्मदा नदी का जलस्तर 952.40 फीट पहुंच गया। 24 घंटे में करीब 11 फीट जलस्तर उतर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here