जबलपुर/ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संभागीय शालेय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन श्री त्रिभुवनदास मालपाणी हायर सेकेंडरी स्कूल मिलोनीगंज में जिला क्रीड़ा कल्याण निरीक्षक चंद्र सोनी के मुख्य अतिथि में एवं शाला प्राचार्य अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकुमार मिश्रा, चन्द्रशेख स्वामी,हेमलता तिवारी, सत्येंद्र गुरु, बामन जी खरात आदि मंचासिन थे। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी आबिद हुसैन खान ने बताया आज संपन्न हुई संभागीय शालेय जूडो प्रतियोगिता 14 एवं 17 वर्ष बालक/ बालिका में जबलपुर जिले के अलावा नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा एवं कटनी आदि के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें दोनों ही वर्गों में जबलपुर के खिलाड़ियों का अपने विभिन्न भार समूह में दबदबा रहा आज संपन्न हुई संभागीय जूडो स्पर्धा के परिणाम इस प्रकार हैं 14 वर्ष बालक वर्ग में :- – 25 किलोग्राम में अथर्व सोनी (जबल),- 30 किलोग्राम में मानवराज (जबल),-35 किलोग्राम में हर्ष श्रीवास्तव (जबल),-40 किलोग्राम में अम्मार यासिर (जबल), -45 किलोग्राम में अंकुश गुप्ता (जबल), -50 किलोग्राम में काशिफ अली (जबल),तथा +50 किलोग्राम में तनीष लिखरे (छिंद) एवम् बालिका वर्ग में -23 किलोग्राम में योगिनी लखेरा (जबल), -27 किलोग्राम में वैष्णवी तिवारी (जबल),- 32 किलोग्राम में अतिथि गुप्ता (जबल), -36 किलोग्राम में अनिका चौरसिया (जबल),- 40 किलोग्राम में सिमरन फिरदौस (जबल), -44 किलोग्राम में आयशा शाह (जबल),+44 किलोग्राम में रितिका कटारिया (कटनी) आदि है। 17 वर्ष बालक वर्ग में :- -40 किलोग्राम में अर्थ विश्वकर्मा (जबल),- 45 किलोग्राम में प्रिंस वर्मा (जबल),-50 किलोग्राम में मोहम्माद रेहान (जबल), -55 किलोग्राम में मोहम्मद तौफीक (जबल),-60 किलोग्राम में तौहीद अहमद (जबल), -66 किलोग्राम में गगन कुमार (छिंद),- 73 किलोग्राम में अर्पित सनोदिया (छिंद),-81 किलोग्राम में मानस तिवारी (जबल) -90 किलोग्राम में पूर्वांग लोंकर (छिंद) तथा +90 किलोग्राम में आयुष मिश्रा (जबल) आदि है एवम् बालिका 17 वर्ष :- -36 किलोग्राम में खुशबू पटेल (जबल), -40 किलोग्राम में अमरीन फिरदौस (जबल), -44 किलोग्राम में आराधना राव (जबल), -48 किलोग्राम में कुलसुम शाह (जबल), -52 किलोग्राम में सपना चौधरी (जबल),- 57 किलोग्राम में सारा परवीन (जबल),-63 किलोग्राम में सिमरन बर्मन (जबल),-70 किलोग्राम में नव्या अग्रवाल (जबल),तथा +70 किलोग्राम में तोष कुमारी पटेल (नर)आदि है। उक्त स्पर्धा को संपन्न कराने में एडवोकेट अताउर्रेहमान अंसारी, तावेज अली, ज्ञान भूषण दुबे, सय्यद फैजान,मनीष श्रीवास्तव, बुशरा अंजुम, निसार आलम,फलक फातिमा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।