सीहोर। रविवार को भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं महिला मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरण किए गए फल वितरण के कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ जन मानसिंह पवार, विधानसभा प्रभारी दिनेश भार्गव, हरिओम शर्मा दाऊ, बृजमोहन सोनी, सुभाष मेवाड़ा, पार्षद अर्जुन राठौर, रवि नागल, आशीष पचौरी, डॉ गगन नामदेव, आशुतोष त्यागी, राजेश परिहार, गुलशन जैन, रोहित यादव, नीरज जाटव, निलेश राठौर, निर्देश पाटीदार, हर्षा राठौर, संतोष विजयवर्गी, सीमा परिहार, पुष्प लता राठौर, सोनू ठाकुर, सीमा सक्सेना, रेखा चौरसिया, अर्चना चौहान, दीपांशु राठौर, सुरेंद्र सोनी एवं मोनू नागदेव भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।