अनंत चर्तुदशी पर विशाल चल समारोह एवं
आकर्षक झॉकिया और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतबों से भरपूर होगा चल समारोह
नगर जनप्रतिनिधियों ने सहयोग का दिया आश्वासन, नपा अध्यक्ष देंगे प्रोत्साहन राशि
सीहोर : कभी इंदौर भोपाल जैसे महानगरों की तर्ज पर सीहोर नगर में अनंत चर्तुदशी पर भव्य और विशाल चल समारोह निकाला जाता था उसी परम्परा को पुन: जीवित करने के लिए हिन्दु उत्सव समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। गणेश उत्सव के अंतिम दिन नगर में निकलने वाले अनंत चर्तुदशी चल समारोह में इस बार फिर सीहोर नगर की गौरवशाली परम्पराओं को भव्यता प्रदान करने हेतु हिन्दु उत्सव समिति द्वारा कारगर प्रयास की कवायद शुरू कर दी है। ज्ञात है कि सीहोर के गणेश उत्सव का अपना एक इतिहास रहा है, लेकिन विगत कुछ समय से आधुनिकता की दोड़ में हमारी परम्पराऐं और हमारे उत्सव मात्र सांकेतिक रूप से ही मनाये जा रहे हैं। लेकिन विगत वर्षो से हमारी विरासत, हमारे उत्सवों को उत्साह से मनाने हेतु आगामी पर्व जैसे गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, अनंत चर्तुदशी, नवरात्रि, विजयदशमी पर्व को उत्साह के साथ मनाये जाने हेतु शहर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न संगठनों की बैठक हिन्दु उत्सव समिति के बैनर तले छावनी स्थित महेश्वरी धर्मशाला में आयोजित की गई। उत्साहपूर्ण वातावरण में विभिन्न संगठनों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त कर आगामी उत्सवों को उत्साह और उमंग के साथ मनाये जाने की सहमति प्रदान की। हिन्दु उत्सव समिति के प्रवक्ता राजेन्द्र नागर ने बताया कि इस वर्ष भी अनंत चर्तुदशी पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला जाऐगा। जिसमें सीहोर के वरिष्ठ उस्ताद खलीफाओं द्वारा शहर के अनगिनत अपने-अपने अखाड़ों के जाबॉज युवा, कलाकारों द्वारा चमत्कारी कलाओं का हुनर दिखाऐंगे एवं विद्युत आकर्षण साज-सज्जा के साथ झिलमिलाती झांकियाँ चल समारोह में शामिल होंगी जो हमारी आने वाली पीढिय़ों को हमारी संस्कृति और परम्पराओं से अवगत करायेंगी। आयोजित बैठक भगवान रामदरबार के समक्ष अतिथियों द्वारा माला अर्पण कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजित बैठक में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, विधायक सुदेश राय, पूर्व नपा अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, राठौर समाज अध्यक्ष सतीश राठौर, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल, चौरसिया समाज के अध्यक्ष मोहन चौरसिया, अखाड़ा संघ अध्यक्ष राजू राठौर, सेन समाज अध्यक्ष तुलसीराम सेन, विश्वहिन्दु परिषद के सुनील शर्मा, जगदीश कुशवाह, कुशवाह समाज के पार्षद कमलेश कुशवाह, दिनेश कुशवाह पार्षद, पार्षद लोकेन्द्र वर्मा, पार्षद नरेन्द्र राजपूत, सेवा यादव, वाल्मिीकि समाज के राजू बोयत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दु उत्सव समिति के कार्यांे की सराहना की और आगमी उत्सवों में तन-मन-धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नगरपालिका की और से अखाड़ों एवं झॉकियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की और कहा कि अनंत चर्तुदशी चल समारोह मार्ग पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा सहित आवश्यक सेवाऐं नपा की और से उपलब्ध कराई जायेंगी। हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष आयोजनकर्ताओं की और से विभिन्न मांगे रखीं और कहा कि हिन्दु उत्सव समिति सदैव हर वर्ग, हर समाज व हर आयोजन में आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करेगी। अतिथियों का स्वागत राजेन्द्र नागर, देवेश अग्रवाल, दिलीप गांधी, कमलेश अग्रवाल, मनोज कैप्टन, मनोज शर्मा, एल.एल. सेन, महेश पारिक, हरिओम दाऊ, सुभाष शर्मा, शैलेन्द्र चंदेल, गब्बर पहलवान, राजेश यादव भूरा, हरीशचन्द्र आर्य, किशन पहलवान, राहुल बंसल, पुरुषोत्तम मीणा, जितेन्द्र चौरसिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने किया अंत में आभार नीरज चौरसिया द्वारा व्यक्त किया गया।