मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना-रामेश्वरम दर्शन के लिए रवाना हुए शहर से 42 तीर्थ यात्री

0
3

शहर के जनपद कार्यालय में भगवान श्रीराम के जयकारें के साथ किया गया रवाना
सीहोर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रियों का जत्था लेकर स्पेशल ट्रेन शनिवार को बुधनी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम रवाना हुई। तीर्थ यात्रियों को शहर के मंडी स्थित जनपद कार्यालय से खंड पंचायत अधिकारी एनपी सूर्यवंशी, संकल्प वृद्धाश्रम के संस्थापक वीपी सिंह, श्रीमती विमला सिंह, मनोज दीक्षित मामा ने फूल-माला पहना कर विदा किया। शहर सहित आस-पास के करीब 42 बुजुर्ग इस तीर्थ यात्रा में शामिल है। शहर से इनको बस से बुधनी के लिए रवाना किया है। शनिवार से इस यह दिवसीय यात्रा का शुभारंभ किया गया था। इस मौके पर बुजुर्गों के परिजन और परिचित बड़ी संख्या में जनपद कार्यालय में सुबह से ही पुष्प माला लेकर पहुंच गए थे।
इस संबंध में संकल्प वृद्धाश्रम के संस्थापक श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सादे समारोह में आश्रम में निवासरत करीब 15 बुजुर्गों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वरम दर्शन के लिए रवाना किया गया था। इस मौके पर आश्रम में बुजुर्गों में रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए उत्साह था, सभी बुजुर्गों का श्रीमती विमला सिंह आदि ने स्वागत किया और यहां पर आरती की। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता के जीवन की कठिनाइयों और जरूरतों को ध्यान में रख कर योजनाएं बना कर लोक कल्याणकारी कार्यों को कर रहे हैं। बच्चों- महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बनाई गई योजनाओं में से एक तीर्थ दर्शन योजना बुजुर्गों को समर्पित है। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा का हर व्यय सरकार उठा रही है। अब तो हवाई जहाज से भी तीर्थ यात्रा कर रही है। जिससे बुजुर्गों का सम्मान हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here