जनआशीर्वाद रैली में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का स्वागत
सीहोर। जन आशीर्वाद यात्रा से जन जन का आशीर्वाद लेने भारतीय जनता पार्टी लोगों के समक्ष जा कर अपनी विकास योजनाओं तथा अपनी उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखते हुए जनता का स्नेह प्राप्त कर रही है। इस क्रम को आगे बढ़ते हुए जन आशीर्वाद यात्रा अमलाहा में पहुंची थी, इस दौरान आठ सौ से अधिक गाडिय़ों के काफिले से पहुंचे भाजपा नेता डॉ. अजय पटेल के समर्थकों ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का अलग ही अंदाज में सवा क्विंटल के फूलों की माला के्रन से उठवाकर पहनाई गई। इसके अलावा पांच क्विंटल से अधिक मशीनों के द्वारा फूलों से वर्षा की। इस मौके पर भाजपा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
इस मौके पर भाजपा नेता डा. पटेल ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी शिवराज सिंह चौहान जी सरकार जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां गरीब जनता के लिए किए गए जनकल्याण की योजनाओं की पहुंचाने के लिए जन संपर्क यात्रा निकाल रही है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित केंद्रीय मंत्री गण, अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता जनता के बीच यात्रा के माध्यम से पहुंच रहे है।