सीहोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में यात्रा सीहोर भी पहुंची। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा नेे जन आशीर्वाद यात्रा की अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अगवानी की। यात्रा के साथ रथ पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर सीहोर पहुंचे। यहां पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। इस दौरान भाजपा नेता श्री अरोरा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री अरोरा ने जहां अपने सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर ताकत दिखाई तो वहीं उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा का हिस्सा बनकर सीहोरवासियों का अभिवादन भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जनता सेे आशीर्वाद लेने एवं भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का हर जगह भव्य स्वागत-सत्कार भी किया जा रहा है। उन्होंने भी जनता से अपील की है कि वे भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान के कार्योें को देखें और कांग्रेस की सरकार से आंकलन करें। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश एवं सीहोर का जितना विकास किया है, उतना विकास न कभी हुआ था और न ही ऐसी भविष्य में संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीमारू राज्य से बाहर निकालकर मध्यप्रदेश कोे विकासशील राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।