नर्मदापुरम। युवा कांग्रेस हर साल यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का आयोजन कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता तलाशती है। कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं का चयन किया जाता है। इस वर्ष भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यह आयोजन किया गया। जिसमें नर्मदापुरम से युवा नेता रोहन जैन ने भाग लेकर इस पद पर अपनी जगह बनाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक कांग्रेस श्रीनिवास बीवी द्वारा जारी सूची में रोहन जैन का नाम शामिल है। इससे पूर्व प्रदेश स्तर पर हुए इस आयोजन में रोहन जैन ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। गौरतलब है कि रोहन एनएसयूआई के प्रदेश सचिव भी रह चुके हैं। अनेको प्रदर्शन आंदोलन के प्रमुख भी रहे है। जैन की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने हर्ष जताया है व श्ीार्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालो में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ए प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सैनीए शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारीए युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारीए जिला विचार विभाग अध्यक्ष भूपेश थापकए विक्की मौर्यए प्रदेश सचिव फैजान उल्हलए गुलाम मुस्तुफाए अफरीद खानए शिराज खान आदि शामिल हैं।